शनिवार, 27 अगस्त 2016

राजस्थान की प्रमुख मीठे पानी की झीले - 2

राजस्थान की प्रमुख मीठे पानी की झीले - 2

पुष्कर झील

  • पुष्कर (अजमेर ) में स्थित प्राकृतिक झील।
  • इसमें कुल 52 घाट है।
  • सबसे बड़ा घाट महात्मा गाँधी घाट है जिसका निर्माण मैड़म मेरी ने करवाया जिसे मेरीघाट के नाम से जाना जाता है।
  • इसके किनारे विश्व प्रसिध ब्रह्मा मंदिर, सावित्री मंदिर, रंगनाथ मंदिर, गायत्री माता मंदिर, वराह मंदिर आदि स्थित हैै।
  • पुष्कर हिन्दुओ का पांचवा तीर्थ कहा जाता है।
 नक्की झील
  • यह माउण्ट आबू (सिरोही) में स्थित है।
  • राजस्थान की सर्वोच्च ऊँचाई पर स्थित झील है।
  • यह ज्वालामुखी निर्मित झील है।
  • राज्य की सबसे गहरी झील है।
  • किवदंती के अनुसार इसका निर्माण देवताओं द्वारा नाखुनो से किया गया है।
  • यह झील गरासियो का अमृत सरोवर कहलाती है।

 आनासागर झील

  • अजमेर में स्थित इस झील का निर्माण अर्णोराज ने करवाया।
  • इस झील के किनारे दौलत बाग (सुभाष उद्यान) तथा शाहजहां ने बारहदरी का निर्माण करवाया।
  • फॉय सागर
  • अजमेर में स्थित इस झील का निर्माण अकाल राहत कार्यो के दौरान अंग्रेज अधिकारी फॉय की देखरेख में करवाया गया।
  • इसमें बांड़ी नदी का जल एकत्र होता है।

सिलीसेढ़

  • अलवर में स्थित इस झील का निर्माण महाराजा विनय सिंह ने अपनी रानी शीला के लिए करवाया ।
  • इसके किनारे बने महलो में होटल लैक पैलेस चल रही है।

नवलखां झील

  • बूंदी में स्थित इस झील का निर्माण उदयसिंह ने करवाया ।
  • इस झील के किनारे वरूण देवता का आधा डूबा मंदिर स्थित है।

गैप सागर झील

  • डूंगरपुर में स्थित इस झील का निर्माण गोपीनाथ ने करवाया।
  • इसके किनारे उदय विलास महल, राजशेखर मंदिर, गोर्वधन मंदिर स्थित है।

पन्नालाल तालाब

  • झून्झनु में स्थित इस तालाब का निर्माण पन्नालाल ने करवाया।
  • खेतड़ी के महाराणा अजीत सिंह के निमंत्रण पर पधारे स्वामी विवेकांनद को इसी तालाब के किनारे बने महलो में ठहराया था।

 

अन्य झीले:-

स्वरूप सागर - उदयपुर
उदयसागर झील - उदयपुर
बालसंमद - जोधपुर
कायलाना - जोधपुर
गड़ सीसर तालाब - जैसलमेर
कोलायत, गजनेर - बीकानेर
दुगारी - बूंदी
चौपड़ा - पाली

0 Comments Please:

एक टिप्पणी भेजें

Please Like and Share With Friends